मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:23

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए फॉलो कर सकते हैं यह टिप्स :-

मेडिटेशन करें

कोरोना के चलते इस तनावपूर्ण माहौल में खुद को शांत और किसी भी तरह की नकारात्मक सोच से दूर रखने के लिए ज़रूरी है कि आप रोज़ाना मेडिटेशन करें. अगर न कर सकें तो कुछ देर योग और एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इससे आप शारीरिक रूप से भी फिट रहेंगे और मानसिक सुकून भी आपको मिलेगा.
रोज़ाना हल्के गर्म पानी से नहाएं



फ्रेश फील करने के लिए आप रोज़ाना नहाएं. नहाने के लिए ठंडे की जगह हल्के गर्म पानी का चुनाव करना ज्यादा बेहतर होगा. ठंडे पानी से नहाने पर कुछ देर की ताज़गी मिलती है. लेकिन हल्के गर्म पानी से नहाने से आपको उस समय भले ही ज्यादा ताज़गी महसूस न हो, बाद में आपको फ्रेश फील होगा. साथ ही पसीने और तन की दुर्गन्ध से भी राहत मिलेगी. आप चाहें तो पानी में कुछ बूंदे गुलाब जल या नींबू की भी मिला सकते हैं.

लूज़ और हल्के कपड़े पहनें

गर्मी के इन दिनों में जब आपको बिना ए.सी. के रहना है तो टाइट कपड़ों की जगह लूज़ और लाइट कपड़े पहनें. बेहतर होगा कॉटन के कपड़े कैरी करना. इससे आपके शरीर में हवा भी लगती रहेगी और पसीना भी कम आएगा. साथ ही आप रिलेक्स महसूस करेंगे.

खुद को हाइड्रेटेड रखेंगर्मी के मौसम में ज़रूरी है खुद को हाइड्रेटेड रखना. आप भले ही घर से बाहर न निकलें फिर भी आपकी बॉडी को नमी की ज़रूरत तो होती ही है. इसके लिए आप खूब पानी पिएं. अगर पानी न पी सकें तो आम पना, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी, बेल शर्बत जैसी अपनी पसंद की लिक्विड चीजों को रोज़ाना कुछ-कुछ देर में लेते रहें. इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड भी रहेगी और आपको एनर्जी भी मिलती रहेगी.

मेवे, फल और सलाद लेते रहें

नाश्ता और खाना अच्छी तरह से खाएं और ऐसा खाएं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो. इसके साथ ही दिन में जब हल्की भूख का अहसास हो, तो जंक फ़ूड, ऑयली और किसी तरह के स्नेक्स खाने से बेहतर होगा कि आप फल, मखाने, मुनक्का और सलाद जैसी चीज़ों का सेवन समय-समय पर करते रहें. ये आपकी भूख को तो शांत करेंगे ही साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाएंगे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info